फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो कर्मचारियों पर बिल राशि मं गबन करने का आरोप, केस दर्ज

दो कर्मचारियों पर बिल राशि मं गबन करने का आरोप, केस दर्ज

Sat, 09 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
दो कर्मचारियों पर बिल राशि मं गबन करने का आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बिजली बिल एकत्रित करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों पर रकम गबन करने का आरोप है। इन्होंने उपभोक्ताओं से तो बिल के रुपये ले लिए लेकिन निगम के खाते में जमा नहीं कराए। अब कंपनी ने दोनों के खिलाफ लाइन पार थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, ई-पे इको सर्व प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास बिजली वितरण निगम में बिल एकत्रित करने का टेंडर है। कुछ समय पहले तक इस कंपनी के दो कर्मचारी राजेश और दिनेश बहादुरगढ़ डिवीजन कार्यालय में बिजली बिलों की राशि एकत्रित करते थे। ये कई बिलों में हेराफेेरी करते रहे। उपभोक्ताओं से तो पूरे रुपये ले लेते, लेकिन निगम के खाते में जमा नहीं कराए। लिहाजा जिन उपभोक्ताओं की राशि जमा नहीं हुई तो उनके अगले बिल बढ़कर आए। इस संबंध में लगातार शिकायतें आईं तो निगम के अधिकारियों ने ठेका ले रही कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया। कंपनी ने जांच कराई तो एक लाख 58 हजार 470 रुपये का गबन सामने आया। राजेश ने निगम को 1 लाख 30 हजार की तो दिनेश ने 28,470 रुपये की चपत लगाई थी। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इनसे पूछताछ शुरू की तो इन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया और अधिकारियों के फोन उठाने बंद कर दिए। काम भी छोड़ दिया। दबाव देने पर दिसंबर माह में राजेश ने 55 हजार व दिनेश ने 6750 रुपये जमा करा दिए। बाकी रुपये के लिए कुछ समय मांगा लेकिन अब दो महीने बीत जाने के बाद भी रुपये जमा नहीं कराए। इस कारण अब कंपनी ने लाइनपार थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के जिला समन्वयक मदन लाल ने कहा है कि दोनों पर अभी 96,720 रुपये बकाया हैं। बार-बार कहने के बाद भी रुपये जमा नहीं करा रहे। इनकी वजह से निगम और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी है। उधर, लाइनपार थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed