फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शराब पीकर हुड़दंग करते अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपी गिरफ्तार

शराब पीकर हुड़दंग करते अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर हुड़दंग करते अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से सरेआम सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए आमजन के लिए परेशानी उत्पन्न करने पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही मामन सिंह की टीम ने गश्त के दौरान झज्जर सिटी एरिया से सरेआम शराब पीकर हुड़दंग करते एक आरोपी वीरेंद्र पुत्र विजयपाल निवासी सब्जी मंडी झज्जर को काबू किया। थाना बेरी में तैनात मुख्य सिपाही विजयपाल की टीम ने गश्त के दौरान एक आरोपी बाले पुत्र ओमप्रकाश निवासी बेरी को भागलपुरी चौक से काबू किया। थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छुछकवास में तैनात मुख्य सिपाही अशोक कुमार की टीम ने आरोपी अशोक पुत्र प्रभाती लाल निवासी छुछकवास को काबू किया। विशेष अभियान के तहत थाना माछरौली में तैनात मुख्य सिपाही संजय कुमार की टीम ने एक आरोपी वेद प्रकाश पुत्र बालकिशन निवासी गांव पाटोदा को काबू किया। वहीं थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने गश्त के दौरान एक आरोपी संदीप पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव पाटोदा को सरेआम शराब पीकर हुड़दंग करते गांव कुलाना से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed