फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चालक-परिचालक को फैंककर ट्रक और नकदी लूट ले गए कार सवार बदमाश

चालक-परिचालक को फैंककर ट्रक और नकदी लूट ले गए कार सवार बदमाश

Mon, 17 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चालक-परिचालक को फैंककर ट्रक और नकदी लूट ले गए कार सवार बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। नारनौल-चंडीगढ़ मुख्यमार्ग पर गांव मिसरी के समीप शनिवार रात सफेद रंग की कार में सवार पांच बदमाशों ने चालक और सहायक से मारपीट कर कंबलों से भरा ट्रक और नकदी छीन ली। दोनों को चलते ट्रक से फेंककर बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों ने शिकायत बौंदकलां थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लुटेरों और ट्रक का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। कंबलों से भरा ट्रक पानीपत से जयपुर जा रहा था।
राजस्थान के टोंक के गांव सांडला निवासी पीड़ित ट्रक चालक बन्नालाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात आठ बजे वह अपने साथी के साथ पानीपत ट्रांसपोर्ट से कंबल और कपड़ों की गांठें भरकर जयपुर के लिए रवाना हुआ था। जब रात एक बजे गांव मिसरी के समीप पहुंचे तो पीछे आ रही एक सफेद रंग की कार ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। कुछ दूरी पर चालक ने कार उनके ट्रक के सामने खड़ी कर दी। इसी दौरान कार सवार पांच युवक नीचे उतर आए। ट्रक रुकते ही कार सवार जबरन ट्रक में चढ़ गए और उन्होंने चालक और सहायक को थप्पड़, मुक्कों और लातों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उनमें से एक युवक ड्राइवर की सीट पर बैठ गया और उसने ट्रक चलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान अन्य युवकों ने उसकी जेब से पर्स छीन लिया और इसमें से 24 हजार रुपये की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात निकाल लिए। इसके बाद आरोपियों ने कुछ दूरी पर चालक और सहायक को चलते ट्रक से नीचे फेंक दिया। आरोपी ट्रक को दादरी की तरफ ले गए। ट्रक के पीछे-पीछे ही आरोपियों की कार भी चली गई। इसके बाद ट्रक चालक ने गांव मिसरी में ही एक घर की कुंडी बजाकर दरवाजा खुलवाया और घर के मालिक को सारी बात बताई। उसके बाद मिसरी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक चालक के बयान पर आईपीसी की धारा 379 बी के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक व परिचालक का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम गहनता से जुटी है जांच में: जांच अधिकारी
इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम छीने गए ट्रक और आरोपियों का सुराग लगान में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही छीना हुआ ट्रक व नकदी बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed