{"_id":"5b15ac844f1c1ba16e8b63d1","slug":"131528147076-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए एक लाख 15 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए एक लाख 15 हजार रुपये
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए एक लाख 15 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
किसी व्यक्ति ने शहर के सेक्टर-6 निवासी केदारनाथ पांडे का एटीएम बदलकर उसके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केदारनाथ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पांडे ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका खाता जमशेदपुर में एसबीआई बैंक में है। 14 मई को करीब पौने एक बजे वह रेलवे रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम पर अपने खाते में बैलेंस चैक करने के लिए गया था। यहां पर वह जब एटीएम केबिन में दाखिल हुआ और बैलेंस चैक करने लगा तो वहां पर एक व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके कुछ दिनों बाद जब वह बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गया तो उसे इसकी जानकारी हुई। उसे पता चला कि उसके खाते से एक लाख 15 हजार 256 रुपये निकाले गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ थाना शहर पुलिस को दी। अब पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
---------------