फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत

Fri, 04 May 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की छिकारा कॉलोनी में वीरवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना पर परिजनों और कालोनी के लोगों में रोष है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को साैंप दिया गया।
मृतक की पहचान रहमान उर्फ भोलू (7) के तौर पर हुई है। रहमान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर आ गया। कुछ देर बाद वह कालोनी में ही स्थित एक दुकान पर टॉफी लेने जा रहा था। घर से कुछ कदम दूरी पर ही पहुंचा था कि वहां से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। टायर तले कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही गली में भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी तुरंत वहां पहुंचे, मगर तब तक रहमान की सांसें थम चुकी थी। बेटे की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता करीम तो बेहोश तक हो गया। इस घटना से परिजनों और कालोनी के लोगों में रोष पनप गया। लोगों ने चालक को काबू कर लिया और उसकी धुनाई कर दी। मगर पुलिस के आने से पहले वह मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में ले गई। वहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक रहमान तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत पर उसकी बहनों व अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। बता दें कि इन दिनों वेस्ट जुआं ड्रेन की सफाई का काम चल रहा है। उक्त ट्रैक्टर भी इसी काम में लगा हुआ था। दोपहर लंच के बाद ट्रैक्टर चालक वहां पहुंचा था कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक पर ये आरोप
परिजनों ने चालक को हादसे का तो दोषी ठहराया ही है, परिजनों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। चाचा नसीब के मुताबिक, चालक नशे की हालत में था। गली तंग होने के बावजूद वह लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद उसने मृतक बच्चे के परिजनों से भी झगड़ा किया है।
अधिकारी बोले
लाइनपार थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed