{"_id":"5aaad4094f1c1b90778b5c0a","slug":"131521144841-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटी
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटी
बाढड़ा।
गांव कादमा मेेले में चोरों ने तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली। बाढड़ा पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
12 मार्च को गांव कादमा में माता सेढू मंदिर में धार्मिक मेला आयोजित किया था। इस दौरान चोरों ने तीन महिलाओं गांव बेरला निवासी रेणू, गांव झोझू कलां निवासी कृष्णा देवी व गांव गोपालवास निवासी कृष्णा देवी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इन महिलाओं ने 14 मार्च को बाढड़ा पुलिस में चेन झपटने की शिकायत दर्ज करवाई है। जिला पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि इन महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।