{"_id":"59837a764f1c1b98628b47f2","slug":"131501788790-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों व जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपियों ने किया दो मामलों का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियारों व जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपियों ने किया दो मामलों का खुलासा
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
अपराध जांच शाखा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में अवैध हथियारों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। दोनाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए बहादुरगढ़ प्रभारी ने बताया कि सीआईए की एक टीम थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन केएमपी के पास तैनात थी तो दूर से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक पीछे मुड़कर संदेहजनक हालात में तेज कदमों से चलने लगा। संदेह के आधार पर तत्परता से पीछा करते हुए टीम ने उसे काबू किया। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान नवीन उर्फ भोलू निवासी गांव जसौर खेड़ी जिला झज्जर के तौर पर की गई। तलाशी में उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार सहित पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि सीआईए की दूसरी टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के क्षेत्र कुलासी मोड़ कानोंदा के पास पर गश्त पर तैनात थी तो पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान पोकरमल उर्फ मोनू निवासी गांव जसौर खेड़ी जिला झज्जर के रूप में हुई। अवैध हथियार सहित पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अवैध हथियारों सहित अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या और हत्या का प्रयास करने के दो मामलों का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों ने वर्ष 2014 में जसौर खेड़ी निवासी एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने व मार्च 2017 में गांव जसौर खेड़ी निवासी एक व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
- अलग-अलग स्थानों से पकड़े आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में