फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कारों की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

कारों की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Sun, 10 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
कारों की टक्कर में दो की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। बहादुरगढ़ रोड पर शुक्रवार रात को कबलाना गांव के पास दो कारों की टक्कर हो गई और टक्कर के बाद एक कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने युवकों के शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया और मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल में पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दूसरा कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस को दिए बयान में सन्नी पुत्र जयकरण निवासी चरखी दादरी ने बताया कि वे शुक्रवार की शाम को दिल्ली से अपने घर आ रहे था। जब वे पीरागढ़ी (दिल्ली) स्टैंड पर खड़ा था तो एक टैक्सी चालक वहां पर आया और झज्जर के लिए सवारियों को आवाज लगाने लगा तो वह और उसका साथी रिंकू धागड़ पुत्र दर्शन सिंह और प्रदीप गाड़ी में बैठ लिए। जब उनकी गाड़ी कबलाना गांव से कुछ आगे झज्जर की तरफ चली तो सामने से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और कार सड़क के साथ पेड़ से भी टकरा गई। रिंकू धागड़ पुत्र दर्शन गांव नौसवा, जिला चरखी दादरी, उनके साथी प्रदीप और कार चालक ढाकला गांव निवासी अमित पुत्र बलराज को काफी चोट लगी। गंभीर हालत में उन्हें राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अमित पुत्र बलराज निवासी ढाकला व रिंकू धागड़ पुत्र दर्शन वासी नौसवा को मृत घोषित कर दिया। सन्नी और प्रदीप को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल सन्नी के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया।
संदीप कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed