फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झोझूकलां में फायरिंग करने का एक आरोपी काबू, पुलिस ने रिमांड पर लिया

झोझूकलां में फायरिंग करने का एक आरोपी काबू, पुलिस ने रिमांड पर लिया

Wed, 19 Dec 2018 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां में फायरिंग करने का एक आरोपी काबू, पुलिस ने रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। झोझूकलां के गुडाना रोड पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान झोझूकलां निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। इस संबंध में सदर थाना एसए की शिकायत पर सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस को दिए बयान में एसए संजय कुमार ने बताया था कि उसे गुप्त सूचना मिली थी कि चरखी निवासी योगेश व झोझूकलां निवासी नवीन का पैसों का लेनदेन था। गत 26 नवंबर को रात करीब 9 बजे योगेश अपने साथी पिंटू व दिनेश व 15-20 अन्य साथियों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर गुडाना रोड से झोझूकलां पहुंचा। यहां नवीन भी अपने साथियों सहित मौजूद था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों तरफ से एक-दूसरे को डराने के लिए अवैध हथियार से फायरिंग की गई। इस पर झोझूकलां पुलिस चौकी में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले के आरोपी नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सिविल अस्पताल में आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ करने के लिए नवीन को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed