{"_id":"5c16b1f2bdec22555b4b2e8a","slug":"121544991218-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में 2 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में 2 की मौत
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अलग-अलग हादसों में एक बच्ची समेत 2 की मौत हो गई। बच्ची की मौत घर में छत से गिरने से लगी चोटों के चलते हुई है तो वहीं बुजुर्ग की मौत प्लेटफार्म के नजदीक किसी ट्रेन की चपेट में आने से। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
पहली घटना में घर से अपनी किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। गांव कानौंदा निवासी बुजुर्ग मुंशीराम रविवार को अपनी किसी रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास पहुंचा तो इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इसमें उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले पहचान पत्र व अन्य कागजात के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। मृतक चार बेटों का पिता था और उसके एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है।
दूसरी घटना में शहरी क्षेत्र में रहने वाली एक डेढ़ वर्षीय बच्ची अनुष्का रविवार को अचानक छत से नीचे जा गिरी। अधिक चोटें आने के कारण उसके परिवार के सदस्य रोहतक पीजीआई लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची छत पर खेलते समय गिर गई थी।