{"_id":"5c101c5bbdec2241af6665a9","slug":"121544559707-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर डंपर खड़ा कर सो गया चालक, चोर चुरा ले गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर डंपर खड़ा कर सो गया चालक, चोर चुरा ले गया
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर डंपर खड़ा कर सो गया चालक, चोरी
बहादुरगढ़। गांव सिद्दीपुर लोवा में रोड़ी-क्रेशर स्टॉक के सामने सड़क पर खड़ा एक डंपर चोरी हो गया। पीड़ित चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव महराणा के निवासी इंद्रवेश ने कहा है कि वह पेशे से ड्राइवर है। गत 9 दिसंबर को खरखोदा में रोड़ी-डस्ट उतारने गया था। माल उतारकर वह रात को सिद्दीपुर में बहादुरगढ़ रोड पर स्थित रोड़ी-डस्ट स्टॉक पर आ गया। उसने डंपर बाहर रोड पर खड़ा कर दिया। 10 दिसंबर की सुबह उठकर बाहर गया तो डंपर गायब था। गत दो दिनों से वह और उसका मालिक अपने स्तर पर डंपर की तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिला। पुलिस तलाश करने में मदद करे। उधर, सदर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-