{"_id":"5c004e18bdec22418130aeb9","slug":"121543523864-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसवा गांव के जलघर में मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसवा गांव के जलघर में मिला महिला का शव
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसवा गांव के जलघर में मिला महिला का शव
झज्जर। झासंवा गांव के जलघर में एक महिला का शव मिला है। घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार झांसवा गांव निवासी बबीता पुत्री रघुबीर वीरवार को सुबह करीब आठ बजे घर से बिना कुछ बताए बाहर गई थी। जब वह काफी समय तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। जब ग्रामीण जलघर में पहुंचे तो उसका शॉल और चप्पल जलघर के टैंक के पास मिले उसके बाद जब टैंक में उसकी तलाश की गई तो उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया है। बबीता की ससुराल पक्ष के साथ शादी के कुछ समय बाद ही अनबन हो गई थी। जिसके बाद वह अपने गांव में ही माता-पिता के घर रह रही थी और वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
वर्जन
जलघर से बरामद हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। मृतका पति के साथ अनबन के चलते अपने मायके में ही रह रही थी।
- राजपाल, जांच अधिकारी, पुलिस थाना साल्हावास।