फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर जड़े लापरवाही बरतने के आरोप

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर जड़े लापरवाही बरतने के आरोप

Wed, 09 May 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर जड़े लापरवाही बरतने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद पीजीआई रेफर करने पर गांव चिड़िया निवासी महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल की महिला चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। मृतका के पति ने बताया कि फिलहाल वो पीजीआई में है और दादरी पहुंचते ही पुलिस को महिला चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत देंगे।

गांव चिड़िया निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह आर्मी में सिपाही के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी अंजू को बच्चा होने वाला था, जिसके चलते वह 7 मई को ही ड्यूटी से घर आया था। मनोज कुमार ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए दादरी शहर के लोहारू रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे भर्ती कराया था। रात करीब 11.40 पर उसकी पत्नी ने शिशु को जन्म दिया। मनोज कुमार ने बताया कि डिलीवरी के बाद से ही उसकी पत्नी को रक्तस्त्राव होता रहा और उसे रेफर करने की बजाय महिला चिकित्सक ने उसे वहीं रखा। रात करीब दो बजे जब अंजू की हालत नाजुक हुई तो महिला चिकित्सक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और किसी बड़े अस्पताल में लेकर जाने की सलाह दी। इसके बाद वे अंजू को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले आए। मनोज कुमार ने बताया कि पीजीआई में उपचार शुरू करते ही उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed