फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फांसी लगा जान देने वाली युवती के मामले में चार ससुरालियों पर केस दर्ज

फांसी लगा जान देने वाली युवती के मामले में चार ससुरालियों पर केस दर्ज

Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगा जान देने वाली युवती के मामले में चार ससुरालियों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
गुभाना गांव में एक युवती द्वारा सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में परिजनों को सौंपा गया।
सोमवार को गुभाना गांव में मीनाक्षी ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सूचना मिलने पर एएसपी लोकेन्द्र सिंह और सदर थाना प्रभारी जसबीर मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। लड़की के पिता राजेश की शिकायत पर ससुराल पक्ष की दो महिलाओं समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए एएसपी लोकेन्द्र सिंह ने स्वयं पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी लड़की मीनाक्षी की शादी दिल्ली के दिंचाऊ कलां में हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ननद और ननद के पति उसे परेशान करने लगे। तीन माह पहले मीनाक्षी के पति की मौत हो गई, जिसके बाद से मीनाक्षी को ससुराल घर में घुसने नहीं दिया जाता था। मीनाक्षी को एक लड़का भी है। अपने बेटे के साथ मीनाक्षी गुभाना गांव में ही रहती थी। राजेश के अनुसार मीनाक्षी के पति की मौत के बाद बलियाणा में शादीशुदा उसकी ननद और उसका पति तथा रईया डावला में शादीशुदा उसकी दूसरी ननद और उसका पति मीनाक्षी को घर में घुसने नहीं देते थे। कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाला जा चुका था। इसी के चलते मीनाक्षी तनाव में रहने लगी और सोमवार को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
मामले में जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है। मंगलवार को मीनाक्षी के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed