{"_id":"5cc4c4edbdec2206fe05f8ed","slug":"11556399341-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जोहड़ में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। गर्मी से राहत पाने के लिए शनिवार को तालाब में नहाने के लिए कूदे नौ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
दरअसल, इन दिनों गर्मी चरम पर है। गर्मी से राहत पाने के लिए गांवों में बच्चे जोहड़ का सहारा ले रहे हैं। गांव सांखोल में शनिवार को 9 वर्षीय अरमान पुत्र राज सिंह भी नहाने के लिए तालाब में उतर गया। तालाब में पानी ज्यादा था और तैरना कम आने के कारण वह डूब गया। अन्य बालकों ने डूबते देखा तो शोर मचाया। कुछ देर बाद गांव के युवाओं ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। किसी तरह से बालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान लिए। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
-