फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने निगला जहर, महिला की गर्दन पर लगा चाकू

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने निगला जहर, महिला की गर्दन पर लगा चाकू

Wed, 30 Jan 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने निगला जहर, महिला की गर्दन पर लगा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लाइन पार निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई, जबकि उसकी परिचित महिला भी चाकू लगने से घायल हो गई है। महिला को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग को जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों पक्ष से परिजनों ने घटना को इत्तेफाक मानकर बयान दर्ज करवाए गए हैं। मूलत : रोहतक जिले के गांव मोरखेड़ी निवासी सुनील पिछले कुछ समय से लाइन पार की अशोका कॉलोनी में रह रहा था। उसकी पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं। मंगलवार की अल सुबह जहरीला पदार्थ निगलने से सुनील की हालत बिगड़ गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। दूसरी ओर सुनील की परिचित महिला को भी ट्रामा सेंटर लाया गया। उसके गले पर चाकू से रेतने का जख्म था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। अस्पताल स्टाफ ने दोनों मामलों को लेकर पुलिस को सूचना दी। इस पर छानबीन शुरू हुई। दरअसल, महिला के मकान के पास ही युवक गंभीर अवस्था में मिला था। चर्चा है कि मृतक युवक और महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात को युवक महिला से मिलने गया था। वहीं पर उसने जहर निगला। इसके बाद महिला के चीखने की आवाज आई।

मृतक के परिजनों बोले, यह घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं
मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि उन्हें तो सुनील की मौत होने और शव अस्पताल में होने की सूचना मिली। उसके साथ क्या घटना घटी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं। होे सकता है कि सुनील को किसी ने जहर खिलाया हो।
विज्ञापन


महिला बोली, पांव फिसलने से गिरी तो लगा चाकू
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मंगलवार की अल सुबह उठी तो अचानक से रसोईघर के पास पैर फिसलने से गिर गई। वहीं पर चाकू रखा हुआ था, जो उसकी गर्दन पर जा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
दोनों के परिजनों की तरफ से जो बयान दर्ज करवाए गए हैं, उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक सुनील दो बच्चों का पिता था। महिला के भी दो बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद सुनील का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विजयपाल, जांच अधिकारी, लाइनपार थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed