फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अपाहिज मां के इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या

अपाहिज मां के इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 05 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अपाहिज मां के इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या
अपाहिज मां के इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

मारौत गांव में रास्ते पर मुड्ढा डालकर बैठने पर हुआ था विवाद, परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज
झज्जर। मारौत गांव के चट्टान सिंह ने शनिवार रात शराब ठेके के पास गांव के ही सतबीर से मारपीट की। बेेसुध होने पर चट्टान सिंह उसको वहीं पर छोड़कर चला गया। परिजनों को रविवार सुबह करीब 5 बजे घटना का पता लगा तो वे उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चट्टान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक सतबीर की मां बुजुर्ग होने के अपाहिज है और पैरों से चल नहीं सकती।
पुलिस को दी शिकायत में मारौत गांव निवासी कर्मबीर ने बताया कि 2 मई की रात वह खेत से लौट रहा था। रास्ते में शराब के ठेके के पास उसने देखा कि उसके भाई का लड़का सतबीर रास्ते में मुड्ढे पर बैठा हुआ है। इस दौरान वहां चट्टान सिंह उर्फ सोनू आया और सतबीर को वहां से जाने के लिए कहने लगा। जब सतबीर मुड्ढे से खड़ा नहीं हुआ तो उसने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद चट्टान सिंह ने उसके भतीजे सतबीर का हाथ पकड़कर उसे सड़क पर धकेल दिया। इससे सतबीर के माथे और चेहरे पर चोट आई। सड़क पर गिरने के बाद भी चट्टान सिंह ने सतबीर को लात व घूंसे मारे और घायल कर दिया। चट्टान सिंह ने उसे भी धमकी दी कि अगर उसने उसके घर बताया तो उसका भी ऐसा ही हाल होगा। रात को वह डर के मारे घर आकर सो गया। सुबह वह उनके घर पर बताने के लिए गया तो सतबीर घर पर था, और मां व चाचा-ताऊ के अलावा दूसरे भाइयों को घटना के बारे में बता रहा था। सभी परिजन सतबीर को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-अपाहिज है मृतक की मां
मृतक सतबीर अपनी मां चंद का इकलौता बेटा था। मृतक सतबीर के पिता नफे का काफी समय पूर्व बीमारी के चलते देहांत हो चुका है। वहीं सतबीर की मां चंद्र के बुजुर्ग होने के कारण पैरों से चल रही पाती है। जिसके चलते घटना ने अब बुजुर्ग चंद्र का सहारा ही छीन लिया है। बुजुर्ग चंद्र की देखभाल करने वाला अब कोई नहीं है। मृतक सतबीर मजदूरी करता था तथा कुंवारा ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजन कर्मबीर की शिकायत पर गघांव के चट्टान सिंह के खिलाफ हत्या तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सतबीर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या के आरोपी चट्टान सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एएसआई शेषराज, चौकी इंचार्ज, छुछकवास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed