{"_id":"5a8f23b54f1c1bb3208bace3","slug":"11519330229-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस के अंदेशे पर गोभक्तों ने पकड़ा खाल से भरा ट्रक, जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस के अंदेशे पर गोभक्तों ने पकड़ा खाल से भरा ट्रक, जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
गोमांस के शक में पकड़ा खाल से भरा ट्रक, जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गोमांस की तस्करी के शक में वीरवार सुबह गोभक्तों ने चरखी गांव के समीप कटड़ों की खाल से भरा ट्रक रुकवाकर पुलिस के हवाले कर दिया। सदर पुलिस थाना प्रभारी ट्रक को अपने साथ थाने ले आए और पशु चिकित्सक से इसकी जांच कराई। जांच में मांस की बजाय खाल की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया। यह ट्रक जयपुर से जालंधर ले जाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह गोभक्त रिंपी फौगाट को सूचना मिली कि पशुओं के मांस से भरा एक ट्रक क्षेत्र से गुजरने वाला है। इसके बाद वो अपनी टीम सहित अलर्ट हो गए। इस दौरान उन्हें एक ट्रक गुजरता दिखाई दिया। शक के आधार पर गोभक्तों ने चरखी गांव के समीप ट्रक को रुकवा लिया। रिंपी ने मामले की सूचना सदर थाना प्रभारी रघबीर सिंह को दी। इसके तुरंत बाद सदर थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। वो ट्रक सहित चालक व परिचालक को भी भी थाने ले आए। यहां आकर ट्रक चालक ने बताया कि इसमें कटड़ों की खाल है वो इसे जयपुर से लेकर आए हैं और जालंधर एक चमड़ा फैक्ट्री में लेकर जा रहे हैं। ट्रक चालक ने सदर थाना प्रभारी को इससे संबंधित एक बिल्टी भी दिखाई। इसके बावजूद थाना प्रभारी ने वेटरनरी सर्जन को इसकी जांच के लिए बुलाया। वेटरनरी सर्जन ने कटडे़ की खाल होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जाने दिया।
---
हमने चिकित्सकों के बोर्ड से इसकी जांच कराई तो उन्होंने मांस की बजाय कटड़ों की खाल होने की पुष्टि की। ट्रक चालक के पास इससे संबंधित कागजात भी थे। ट्रक जयपुर से जालंधर एक चमड़ा फैक्ट्री में जा रहा था। जांच के बाद ट्रक को जाने दिया गया।
विज्ञापन
रघबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी