फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झज्जर पुलिस ने पकड़ी तस्करी करके ले जाई जा रही 250 पेटी अवैध शराब

झज्जर पुलिस ने पकड़ी तस्करी करके ले जाई जा रही 250 पेटी अवैध शराब

Sun, 25 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर पुलिस ने पकड़ी तस्करी करके ले जाई जा रही 250 पेटी अवैध शराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्याज के कट्टों में छिपाकर तस्करी करके लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब की 250 पेटियों से भरे कैंटर सहित दो आरोपियों को काबू किया है।
सीआईए झज्जर प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम झज्जर बाईपास ग्वालीसन मोड़ के पास तैनात थी। सूचना मिली थी कि विकास निवासी जगरामवास शराब की तस्करी का अवैध धंधा करता है। उसकी शराब से भरी एक गाड़ी ग्वालीसन की ओर से आएगी, जो झज्जर होते हुए गुरुग्राम की तरफ जाएगी। जिस पर पुलिस ने झज्जर बाईपास ग्वालीसन मोड़ के पास नाकाबंदी कर वहां से गुजरने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक कैंटर आता देख पुलिस टीम ने उसे इशारा करके रुकवा और गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों को काबू करके पूछताछ की गई तो दोनों ने अपने नाम जोगेंद्र निवासी गांव निमाणा और गोविंद निवासी गांव सौंधी जिला झज्जर बताए। चालक ने बिल और बिल्टी पेश की। बिल एक फ्रूट कंपनी आजादपुर सब्जी मंडी दिल्ली के नाम था। जब पुलिस ने कैंटर का तिरपाल खुलवाकर चैक किया गया तो उसमें प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी 250 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) बरामद हुई। तस्करी में इस्तेमाल किये जा रहे प्याजों के 60 कट्टे भी गाड़ी से बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस और परमिट नहीं दिखा सके। फर्जी बिल और बिल्टी तैयार करके शराब की तस्करी करने के अवैध धंधे में इस्तेमाल किये जा रहे कैंटर सहित अवैध शराब को कब्जे में लेते हुऐ पुलिस ने दोनों आरोपियो को काबू किया। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी गोविंद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि आरोपी जोगेंद्र को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।



- फ्रूट के बिल पर 250 पेटी अंग्रेजी शराब ले जाते दो तस्कर काबू
- प्याज के 60 कट्टों में छिपाकर लेकर जा रहे थे रॉयल स्टैग शराब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed