फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हरियाणा और दिल्ली में लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

हरियाणा और दिल्ली में लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा और दिल्ली में लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
बहादुरगढ़। दिल्ली और हरियाणा में लूटपाट सहित अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला एक बदमाश सीआईए 2 बहादुरगढ़ के हत्थे चढ़ा है। पूछताछ में आरोपी ने पांच आपराधिक वारदातों का खुलासा किया है। रविवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। सीआईए 2 प्रभारी सत्यवान ने बताया कि उनकी एक टीम सदर थाना क्षेत्र में गश्त पर थी। नाहरा, नाहरी रोड पर गांव कानोन्दा के पास टीम ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कमल उर्फ कमलीकांत निवासी आसौदा टोडराण के रूप में हुई। इसके बाद उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो वह पांच वारदात में शामिल पाया गया। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद उसे रविवार को कोर्ट में पेश करने उपरांत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इन वारदात का किया खुलासा
1. करीब डेढ़ महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर आसौदा थाना क्षेत्र से हथियार के बल पर क्रेटा गाड़ी लूटी।
2. लगभग एक महीने पहले साथियों के साथ दिल्ली के बक्करवाला गांव में स्विफ्ट गाड़ी लूटी।
3. पिछले माह हिरणकूदना व दिचाऊं के बीच नाले के पास मोटरसाइकिल छीनी।
4. छह अप्रैल 2019 की सुबह नयागांव के पास दूधिया पर गोली चलाई
5. 15 अप्रैल 2019 हथियार के बल पर सोनीपत के ताजपुर स्थित ठेके पर 15 हजार की लूट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed