फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बस से टकराने से हाइवा में लगी आग, जिंदा जला चालक

बस से टकराने से हाइवा में लगी आग, जिंदा जला चालक

Sat, 23 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बस से टकराने से हाइवा में लगी आग, जिंदा जला चालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सेक्टर-9 बाईपास पर शुक्रवार रात हाईवा ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। इसमें हाईवा ट्रक के केबिनेट में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया। चालक को बचाने की कोशिश में उसका बेटा भी झुलस गया, उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के पीछे हाईवा चालक की ही लापरवाही बताई जा रही है, ट्रक गलत दिशा से चल रहा था। बस चालक की शिकायत पर पुलिस ने मृतक चालक के खिलाफ ही केस दर्ज किया है।
घटना शुक्रवार रात करीब पौने एक बजे की है। दरअसल, रोड़ियों से भरा एक हाईवा ट्रक रात को बहादुरगढ़ से दिल्ली के लिए चला। इसे वाजितपुर जिला बुलंद शहर (यूपी) निवासी बॉबी सिंह (50) चला रहा था। बॉबी के साथ ट्रक में उसका बेटा आकाश भी मौजूद था। उधर, नजफगढ़ निवासी रामकिशन बहादुरगढ़-गुुरुग्राम रूट पर चलने वाली अपनी निजी बस में टीकरी बार्डर से सीएनजी डलवाकर नजफगढ़ की ओर जा रहा था। सेक्टर 9 बाईपास मोड़ पर ये दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर लगने के कारण चालक बॉबी स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया। वहीं सीएनजी कनेक्शन टूटने के कारण केबिनेट में आग लग गई। कंडक्टर सीट पर साथ बैठे उसके बेटे आकाश ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ और देखते ही देखते बॉबी सिंह जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे आकाश को संभाला। उसे पीजीआई रोहतक में भेज दिया गया। उसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग को काबू किया और बॉबी का शव बाहर निकाला गया। मृतक दो बच्चों का पिता था। पीजीआई में भर्ती 22 वर्षीय आकाश की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे में बस चालक रामकिशन को भी चोट आई है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
माल से भरा हाईवा ट्रक दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में जाना था। बाईपास से ही माल लोड हुआ। स्टॉक से कुछ ही दूरी पर मुख्य मार्ग है। चालक यू टर्न लेने के बजाय गलत दिशा से ही आगे बढ़ गया। जब सेक्टर-9 बाईपास पर पहुंचा तो दिल्ली की ओर से आ रही बस से टकरा गया। इस हादसे के पीछे ट्रक चालक की ही लापरवाही सामने आई है। ट्रक ओवर लोड भी था। इसलिए बस चालक रामकिशन की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के खिलाफ ही लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो हो जाता बड़ा हादसा
बता दें कि बस और ट्रक दोनों सीएनजी किट से लैस थे। गनीमत रही कि दोनों के आगे वाले हिस्से में आग लगी। यदि सिलिंडरों तक आग पहुंचती तो बड़ा हादसा हो जाता। नजदीक ही एक पेट्रोल पंप भी है। बाईपास किनारे सेक्टर 9 से लेकर नया गांव तक कई रोड़ी क्रशर स्टॉक हैं। रातभर यहां से गाड़ियां माल लेकर आती-जाती हैं। ये बड़े वाहन बेहद तेज गति से दौड़ते हैं। सर्विस लेन व गलत दिशा से भी चलते हैं। इस कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रोड़ी-डस्ट भरे ओवर लोड वाहनों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।
पवनवीर सिंह, इंचार्ज, एमआईई चौकी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed