{"_id":"5c194779bdec2256a50a34a7","slug":"111545160569-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में पेट्रोल डलवाकर फरार हुए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में पेट्रोल डलवाकर फरार हुए युवक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। आदमपुर से बधवाना के बीच पेट्रोल पंप से चार युवक कार में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए भाग गए। पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार की लिखित सूचना मिलने से इंकार किया है।
चरखी दादरी- महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव आदमपुर के नजदीक पेट्रोल पंप से सोमवार रात कार सवार चार युवकों ने कार में पेट्रोल डलवाया लेकिन पेट्रोल के पैसे दिए बिना ही कार लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस नाकों पर इसकी सूचना दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार सवार इन युवकों नेे 2020 रुपये का पेट्रोल डलवाया और बिल का भुगतान किए बिना ही कार लेकर मौके से भाग गए। सदर थाना प्रभारी जगराम सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।