फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएम फ्लाइंग का छापा, सॉश बनाने वाली दो फैक्ट्री सील

सीएम फ्लाइंग का छापा, सॉश बनाने वाली दो फैक्ट्री सील

Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग का छापा, सॉश बनाने वाली दो फैक्ट्री सील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सीएम फ्लाइंग का छापेमारी अभियान बुधवार को भी जारी रहा। अभियान के तहत बुधवार को सॉस बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में तैयार किए गए सॉस, कच्चे माल व मशीनों को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के डा. अचल त्रिपाठी के द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
फ्लाइंग टीम के पास सूचना थी कि सांपला रोड पर घटिया क्वालिटी का सॉस तैयार किया जा रहा है, जिस पर टीम ने यहां पर छापेमारी की। छापे के बाद टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के डा. अचल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे व पूरे सामान को सील कर दिया। वहीं सैंपलिंग अधिकारी के छुट्टी पर होने के चलते बुधवार को इसके सैंपल नहीं लिए जा सके। जिसके चलते अब बृहस्पतिवार को इसके सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद टीम ने बादली रोड स्थित एक दूसरी सॉश फैक्ट्री पर छापा मारा।
विज्ञापन

श्रीश्याम ट्रेडर्स के नाम से चल रही इस फैक्ट्री के सामान को भी सील कर दिया गया। वहीं इसकी सैंपलिंग भी बृहस्पतिवार को होगी। इसके साथ-साथ इन फैक्ट्रियों में बनाए जा रहे चाउमिन में इस्तेमाल कच्चे माल की भी सैंपलिंग अधिकारियों के द्वारा की जाएगी। जिसके बाद सेंपल लैब में भेजे जाएंगे, अगर सैंपल फेल हो जाते हैं तो इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग से सॉस की दो फैक्ट्रियों को सील करवाया गया है। इनके द्वारा तैयार सॉस की बृहस्पतिवार को सैंपलिंग करवाई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- बिजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, सीएम फ्लाइंग।


- छुटटी पर थे सैंपलिंग अधिकारी, आज भरे जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed