{"_id":"5cd488e3bdec22073a5fc9e9","slug":"101557432547-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो...मैं केबीसी से बोल रहा हूं, आपकी 25 लाख की लाटरी लगी है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैलो...मैं केबीसी से बोल रहा हूं, आपकी 25 लाख की लाटरी लगी है
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हैलो... मैं कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं, आपकी 25 लाख रुपये की लाटरी लगी है। लाटरी की रकम पाने के लिए हमारे अधिकारी से संपर्क करें। जी हां, कुछ इस तरह से शातिरों द्वारा लोगों को व्हाट्सएप कॉल कर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। दरअसल, बहादुरगढ़ निवासी प्रमोद कुमार के व्हाट्एसप पर वीरवार को एक फोटो मैसेज आया। फोटो पर लाटरी नंबर और एक व्हाट्सएप मोबाइल नंबर अंकित है। साथ ही एक ऑडियो रिकार्डिंग भी आई। रिकार्डिंग में कहा गया है कि नमस्कार केबीसी, कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है। आपके लिए गुड न्यूज है, आपके इस नंबर पर 25 लाख की लाटरी लगी है। लाटरी का पैसा कैश करना चाहते हैं तो आपके पास जो फाइल पहुंची हैं उस पर एक नंबर अंकित है। उक्त नंबर पर व्हाट्सएप कॉल करें। आपको हमारे अधिकारी राणा प्रताप से बात होगी, वे लाटरी कैश करने के संबंध में आपको जानकारी देंगे। इसके बाद प्रमोद ने उक्त नंबर पर कॉल की। उक्त शख्स ने प्रमोद को बताया कि केबीसी की ओर से 5 हजार नंबरों का ड्रॉ निकाला गया था, जिसमें आपका नंबर लाटरी के लिए सिलेक्ट हुआ है। चूंकि प्रमोद उक्त शातिरों के मंसूबे को समझ चुका था, उसने सख्ती से उक्त शख्स से बात की तो फोन काट दिया और दोबारा कॉल रिसीव नहीं किया। जिस नंबर से मैसेज आए, वो ट्रू-कॉलर पर श्वेता रावत नाम से है, प्रोफाइल पर अमिताभ बच्चन की फोटो लगी है। जबकि मैसेज में जो नंबर आया था वो ट्रू कॉलर पर राणा प्रताप नाम से दर्ज है।
पहले भी हुई घटना
कुछ दिन पहले ही शहर निवासी मोनू के पास भी इसी तरह का एक मैसेज आया था। दो महीने पहले लाइनपार निवासी एक महिला भी झांसे में आ गई थी। वह तो शातिर के बहकावे में आकर उसके खाते में रुपये डलवाने के लिए बैंक तक पहुंच गई थी, गनीमत रही उस दिन बैंक बंद था, अन्यथा वह ठगी का शिकार हो जाती। इससे पहले 27 नवंबर को रोहद स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाला दीपक रॉय तो झांसे में आकर अपने 60 हजार रुपये गंवा बैठा था।
लोग जागरूक रहें, इस तरह के बहकावे में न आएं। फोन पर किसी को अपने खाते संबंधी व अपनी निजी जानकारी न दें। इनाम के नाम पर आने वाली फेक कॉल के प्रति सतर्क रहें।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी।