फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घर के बैठा था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

घर के बैठा था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Sat, 07 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
घर के बैठा था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
घर के बाहर बैठे युवक को बदमाशों ने गोली मारी
विज्ञापन

बेरी। पाना हिंदयाण में सुबह घर के बाहर बैठे एक युवक लाखन को बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों ने एक फायर युवक के नजदीक बैठे उसके चाचा पर भी किया। लेकिन वे हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली से बच गया। घटना को अंजाम दिए जाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में गंभीर रूप से घायल युवक को बेरी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है, लेकिन पुलिस प्रारंभिक जांच में ही इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही हैं। युवक के बयान पर ही पुलिस ने बेरी के ही तीन युवकों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

बदमाशों ने किए तीन फायर
हिदयान पान्ने की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाला लाखन पुत्र जयराज सुबह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। उसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और इससे पहले कि लाखन कुछ समझ पाता उन्होंने लाखन पर फायर करना शुरू कर दिया। युवकों ने वहां पर तीन फायर किए। इनमें से एक गोली लाखन की छाती में लगने के बाद लाखन खून से लथपथ होकर गिर गया। हमलावरों ने एक फायर युवक के नजदीक ही बैठे उसके चाचा पर भी किया। लेकिन उसका चाचा इस फायर से बच गया। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


माता मंदिर में चौकीदार है लाखन
बेरी निवासी लाखन माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में चौकीदार का कार्य करता था और रात को ड्यूटी करने के बाद सुबह वापिस घर आया था और घर के बाहर बैठा था उसी तीन बाइक सवार युवकों ने गोलियों से हमला बोल दिया। लाखन ने पुलिस को दिए बयान में हमले के लिए बेरी के ही तीन युवकों को आरोपी ठहराया है। लखन का कहना है कि उसका बेरी के दीपक नामक लड़के से कुछ रोज पहले झगड़ा हुआ था। उस झगड़े के दौरान ही दीपक ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने किया मौका मुआयना
घटना की सूचना मिलने पर बेरी थाना प्रभारी सोमबीर, बेरी शहर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से सबूत जुटाएं। लाखन का रोहतक पीजीआई एमएस में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की मानें तो गोली लाखन की छाती की हड्डी में फंस गई, जिससे गोली निकलने में परेशानी हो रही है।


बेरी के पाना हिदयाण में गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसमें बेरी पाना हिदयाण निवासी लाखन पुत्र जयराज को छाती में गोली लगी है। लाखन के बयान पर बेरी के ही दीपक, दीपक उर्फ मखाना व युद्धबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुकेश कुमार, बेरी शहर चौकी इंचार्ज।
फोटो संख्या-8 से 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed