{"_id":"5b008d1c4f1c1bdd408b6812","slug":"101526762780-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल से फरार कार चोरी के मामले का उदघोषित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल से फरार कार चोरी के मामले का उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 20 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कार चोरी के मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़।
पुलिस ने कार चोरी के मामले में वांछित एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया वांछित भगोड़ा आरोपी पिछले करीब 8 साल से फरार चल रहा था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ये जानकारी थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक सुमित कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि थाना शहर बहादुरगढ़ को सूचना मिली कि अनिल निवासी खोखरा कोट रोहतक जो थाना शहर बहादुरगढ़ में दर्ज कार चोरी के मामले का उद्घोषित अपराधी है। वह किसी वाहन की इंतजार में दिल्ली-रोहतक रोड़ झज्जर मोड़ बहादुरगढ़ के नजदीक खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक युवक को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल निवासी खोखरा कोट रोहतक बताया। आरोपी के खिलाफ कार चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ ने उद्घोषित आरोपी घोषित किया हुआ है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
---------------