{"_id":"5a2067124f1c1b70548c0b85","slug":"101512072978-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण, दुष्कर्म तथा जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण, दुष्कर्म तथा जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
पुलिस की एक टीम द्वारा अपहरण, दुष्कर्म तथा जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि उसने एक महिला को जबरदस्ती में घर मे रखकर उसके साथ दुराचार किया है तथा जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार कर घायल किया है।
महिला थाना एसएचओ सीमा देवी ने बताया कि एक महिला ने विकासनगर बहादुरगढ़ निवासी दीपक उर्फ दीपा पर शादी का झांसा देकर एक महिला को कई दिनों तक जबरदस्ती अपने घर में रखने और उसके साथ दुराचार करने का आरोप जड़ा था। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने दीपक से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मर्जी से किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद दीपक महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी दीपक उर्फ दीपा ने साजिश के तहत अपने साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार करके पीड़िता पर झज्जर में जानलेवा हमला किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई अलग-अलग शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ महिला थाना झज्जर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी को बहादुरगढ़ में लाइनपार क्षेत्र से गिरफ्तार किया कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया ।