{"_id":"572ba90a4f1c1b44735cd503","slug":"crime-story-election-jhajhar-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामाकंन के पहले दिन एक भी नहीं भरा गया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामाकंन के पहले दिन एक भी नहीं भरा गया पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामाकंन के पहले दिन एक भी पर्चा नहीं भरा गया। दिनभर चुनाव अधिकारी नामांकन आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी व्यक्ति नामांकन करवाने नहीं आया। गौरतलब है कि आगामी 22 मई को होने वाले पालिका चुनाव की नामांकन प्रक्रिया वीरवार यानि 5 मई से शुरू होनी थी, जोकि 11 मई तक चलेगी, लेकिन पहले ही दिन कोई भी व्यक्ति नामांकन करवाने नहीं आया। सूत्रों की माने तो सभी वार्डों से पर्चा भरने वाले उम्मीदवारों ने अपने ज्योतिषियों और पंडितों से समय और तिथि का निर्धारण करवाया हुआ है। उसी के चलते पंडितों के अनुसार वीरवार को शुभ मुहूर्त न होने के कारण एक भी नामांकन नहीं हो पाया। जिसके चलते चुनाव अधिकारी दिनभर खाली बैठे रहे। उधर, जिला प्रशासन की ओर से नामांकन लेने के लिए आरओ एसडीएम पंकज सेतिया और दो एआओ तहसीलदार हितेंद्र शर्मा व बीडीओ आशीष मान की ड्यूटी लगाई हुई है। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के पहले दिन झज्जर नगर पालिका के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन जमा नहीं करवाया हैै।
बहादुरगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वीरवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सात दिन तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत केवल पांच दिन ही नामांकन दाखिल हो सकेंगे, क्योंकि 8 व 9 मई को नामांकन पत्र नहीं भरे जा सकेंगे। इसके लिए बाकायदा नप परिसर में सूचना भी चस्पाई गई है। यही नहीं अब लोगों को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी नामांकन पत्र की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसको जिस भाषा में आसानी होगी वह उसमें अपनी उम्मीदवारी के लिए आवेदन कर सकता है।
इस बार नगर परिषद में चेयरमैन की कमान महिला के हाथ में होगी। ऐसे में अनेक लोगों ने अपने परिवार की महिलाओं को चुनावी समर में उतारा है।
अब देखना है कि 22 मई को होने वाले चुनाव में किस महिला को नगराध्यक्ष की ताजपोशी मिलेगी। 5 मई यानी वीरवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई है। सात दिन में से पांच दिन ही लोगों को नामांकन भरने के लिए मिलेंगे। पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए अपनी फाइल यहां गठित अधिकारियों की टीम के आगे रखी, लेकिन किसी फाइल में कोई कमी तो किसी में कुछ अन्य दस्तावेज पूरे नहीं होने से दाखिल नहीं हो पाए। वार्ड नंबर 27 से राजेश कुमारी व एक अन्य महिला अपना आवेदन लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंची, लेकिन जांच पड़ताल के दौरान उनके आवेदन में कुछ त्रुटियां मिलीं। ऐसे में उन्हें पूरा करके लाने के लिए कहा गया। वार्ड नंबर 27 जोकि महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहां से आवेदन को लेकर पहल तो हुई, लेकिन तय दिन में ही अन्य प्रक्रिया पर उम्मीदवार अभी खरे नहीं उतरे तो उन्हें दोबारा से पूरे दस्तावेजों व सही तरह से फार्म भरकर लाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही यहां दिनभर इच्छुक उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भीड़ रही। चुनाव संबंधी फाइल पूरा करने के लिए वे इधर से उधर एनओसी लेने के लिए भी भटकते रहे। हालांकि उनकी मदद के लिए हेल्प डेस्क तक बना दिया गया है। इस पर 2-3 कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद भी प्रत्याशियों को नो-ड्यूज के लिए धक्के खाने पड़े रहे हैं। आधी-अधूरी जानकारी देकर कर्मचारी सही से लोगों को मार्गदर्शन नहीं कर रहे।
अब हिंदी में भी भरा जा सकेगा नामांकन
नप चुनाव के लिए पहले अंग्रेजी भाषा में ही नामांकन पत्र जारी हुआ था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसको लेकर आवाज उठाए जाने व मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग के संज्ञान में मामला आने के बाद अब हिंदी भाषा में भी नामांकन पत्र उपलब्ध हो पाया है। जिस भी आवेदक को जिस भाषा में नामांकन भरने में आसानी होगी वह उसमें भर सकता है। एआरओ एवं तहसीलदार मातूराम ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए हिंदी में भी नामांकन पत्र उपलब्ध कराए गए हैं।
धुरंधरों की भी ले रहे मदद
चुनावी दंगल में पहली बार किस्मत आजमा रहे कुछ युवा प्रत्याशी अब पूर्व पार्षदों व समाजसेवियों के अलावा चुनाव से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों से सीधा संपर्क करते हुए नैया पार करने के तौर-तरीकों संबंधी जानकारी पाने के लिए संपर्क साध रहे हैं। धुरंधर भी उन्हें हर पहलुओं पर ध्यान देने व प्रचार के लिए विशेष मार्ग दर्शन भी करने लगे हैं।
सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ नप कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग भी उठने लगी है। सहायक चुनाव अधिकारी तहसीलदार मातूृराम व बीडीपीओ रामफल ने थाना शहर पुलिस से यहां पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने के लिए पत्र लिखा है, ताकि किसी तरह से कोई दखल अंदाजी न हो सके।