फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime story, civil hospital, 10 doctor-1300 Patient, Jhajhar/bahadurgarh

दस डॉक्टर कैसे करें 1300 मरीजों की ओपीडी

Mon, 25 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर/बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime story, civil hospital, 10 doctor-1300 Patient, Jhajhar/bahadurgarh
सामान्य अस्पताल - फोटो : ब्यूरो
स्थानीय सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते इलाज करवाने आ रहे मरीजों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है।  जिसके चलते मरीजों को गिना इलाज कराए भी घर लौटना पड़ रहा है। इस पूरी समस्या की जड़ अस्पताल में डॉक्टर की कमी है। इन दिनों अस्पताल में ओपीडी  के लिए करीब 1500 मरीज रोज आते हैं, जबकि डॉक्टरों की संख्या मात्र दस है। अस्पताल में जो भी डॉक्टर है के केवल पांच से छह घंटे ही ओपीडी करते है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर हिसाब लगाकर देखाया जाए तो 1500 मरीजों की ओपीडी व 6 घंटे का ड्यूटी टाइम होने के कारण प्रत्येक मरीज को 2 से ढाई मिनट का ही समय मिल पाता है। जिसमें मरीज का ठीक तरीके से इलाज नहीं हो पाता। वह अस्पताल में आकर घंटों लाइन में लगते हैं और इलाज के नाम पर दो मिनट में पर्चा लिखकर आगे भेज दिया जाता है। जबकि मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार एक मरीज को 15 से बीस मिनट का देना होता है समय होता है।
विज्ञापन


इससे मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पाता और वह आगे भी परेशान रहता है। अगर अस्पताल के पिछले आंकड़ों को देखा जाए तो एक माह पहले यहां ओपीडी की संख्यां 1000 के करीब रहती थी, लेकिन मौसम में आए बदलाव के साथ-साथ मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। उसी हिसाब से अस्पताल में स्टाफ में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। जिसके कारण मरीजों को इलाज करवाने के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। इस गर्मी के मौसम में बच्चे को गोद में उठाए आखिर एक महिला के लिए इंतजार करने में आई परेशानी उसकी बीमारी को घटाने की बजाय बढ़ाने का काम कर रही है। इस पर भी अस्पताल के आला अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ओपीडी के लिए गाइड लाइन
सभी सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों की ओपीडी के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जो गाइड लाइन निर्धारित कर रखी है उसमें एक मरीज को डॉक्टर द्वारा 15 से 20 मिनट का समय देकर मरीज की ठीक तरीके से जांच करने का प्रावधान है। जबकि सरकारी अस्पतालों में भीड़ के कारण इतने कम समय में मरीजों को निपटाया जाता है जिससे मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पाता। सरकारी अस्पतालों में दूसरी बड़ी समस्या है भी है कि यहां कार्यरत सीनियर डॉक्टर मरीजों का नहीं देखते हैं। जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
 
 किन बीमारियों की बढ़ी ओपीडी
बदलते मौसम के कारण एलर्जी व अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही शिशुओं में खसरे व चिकन पोक्स की बीमारियों ने भी पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही स्किन से संबंधित रोगों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय गेहूं की कटाई व कढ़ाई का काम जारों पर चल रहा है। जिसके कारण अस्थमा के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि बढ़ती धूप की वजह से चमड़ी सूख जाती है, जिसके कारण त्वचा संबंधित रोग बढ़ रहे हैं।


ऐसे करें बीमारियों से बचाव
इस बारे में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ रविकांता ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए बासी खाने से बचे, फ्रिज में रखे  खाने को गर्म करके खंाए, बच्चों को धूल में खेलने से बचाएं, धूप में निकलते समय शरीर को कपड़ों से ढक कर रखें। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार की सावधानियों पर गौर किया जाए तो हम काफी हद तक बीमारियों से बचे रह सकते हैं।


ऐसी है डॉक्टरों की संख्या :
जरनल सरजरी में - एक
ओरथो के लिए -दो
शिशु रोग विशेषज्ञ- तीन
ईएनटी के लिए - दो
फीजीशियन- एक
त्वचा संबधित बीमारियों के लिए - एक
आंखों के लिए - एक


मरीजों के लिए के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है। बीमारी के हिसाब से मरीज की जांच करने में समय कम भी लग सकता है और ज्यादा भी। डॉक्टरों की कमी के कारण किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। अगर ओपीडी में इससे ज्यादा वृद्धि होती है तो ही डाक्टरों की कमी की समस्या खल सकती है।

  -  एसएमओ डा. मुरारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed