फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

डेढ़ माह बाद भी सीआईए नहीं कर सकी पांच मजदूरों के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Mon, 04 Nov 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crime
मध्यप्रदेश से आए पांच मजदूरों की हत्या का डेढ़ माह बाद भी कोई सुराग पुलिस नहीं जुटा सकी है। सीआईए को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है। घटना के समय दो डीएसपी के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई थी। लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया और पुलिस का ध्यान इस केस से हटता गया। अब केवल सीआईए झज्जर इसकी जांच कर रही है, जिसके हाथ अभी तक खाली हैं। वहीं अपराध की बढ़ती वारदातों के चलते शहर में हर कोई खौफ में जी रहे है। एक के बाद एक रंगदारी मांगने की वारदात और हत्याओं के कारण अब लोग भय के साए में जी रहे हैं।
विज्ञापन

मौके से मिले थे बसौली व कुल्हाड़ी
पुलिस को निर्माणाधीन मकान से बसौली व कुल्हाड़ी बरामद हुए थे। पीएमआर में भी खुलासा हुआ था कि सभी की हत्या तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हुई है। पुलिस ने इस केस की तहकीकात करने के लिए मध्यप्रदेश भी अपनी एक टीम को भेजा था। जो वहां से कोई इनपुट नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड नहीं आया था काम
सेक्टर-6 में हुए हत्याकांड में 18 सितंबर को पुलिस ने रोहतक से डॉग स्क्वॉयड बुलाकर सुराग जुटाने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस को ये प्रयास भी फेल रहा था। वहीं सीसीटीवी भी पुलिस ने मुख्य सड़क के साथ लगते मकानों से खंगाले थे, वहां भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर में हैं मध्यप्रदेश के 80 परिवार
मजदूरी के लिए मध्यप्रदेश के करीब 80 परिवार झज्जर में आए हुए हैं। मकान निर्माण का कार्य करने वाले इन अधिकांश परिवार का बसेरा सेक्टर-6 ही है। जहां पर 17 सितंबर को पांच लोगों की हत्या होने की वारदात का पता लगा था। हत्या के बाद से ये सभी परिवार मजदूरी करने के लिए तो जाते हैं लेकिन सभी को अनहोनी का भय सताए रहता है।
हत्याकांड की जांच का जिम्मा अब सीआईए के पास है। सीआईए टीम सुराग जुटाने का पूरा प्रयास कर रही है।
जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, शहर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed