फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

प्रॉपर्टी डीलिंग विवाद में व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंका

Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crime
गांव रईया से लापता हुए शमशेर नामक व्यक्ति की हत्या कर शव को रेवाड़ी के मीरपुर के पास नहर में फेंक दिया गया। बुधवार को हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नहर से लापता रईया निवासी शमशेर का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को हुए शव के पोस्टमार्टम के दौरान विजयपाल की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है और हत्या प्रॉपर्टी डीलिंग के पैसे के लेन-देन को लेकर किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय शमशेर पुत्र विजय, निवासी रईया गांव 28 अक्तूबर को घर से गया था और शाम तक घर नहीं लौटा तो पत्नी भागवती ने फोन पर संपर्क किया। तब शमशेर ने बताया कि वह गांव बोडिया निवासी प्रविंद्र के साथ है। बताया जाता है कि प्रविंद्र व शमशेर दोस्त थे और प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में प्रविंद्र ने 28 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे शमशेर का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने प्रविंद्र की निशानदेही पर रेवाड़ी के मीरपुर के पास नहर से शव बरामद किया और झज्जर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुनील नरवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

परिजन बोले : एक व्यक्ति नहीं कर सकत हत्या
मृतक शमशेर के परिजनों का आरोप है कि शमशेर हट्टा-कट्टा था और एक व्यक्ति उसकी हत्या नहीं कर सकता। अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हत्या में प्रविंद्र के अलावा उसके एक रिश्तेदार के भी शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों द्वारा जताए गए शक को लेकर भी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
आजाद, एसएचओ, सदर थाना झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed