फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

कोचिंग से घर जा रहे छात्र को बस से उतारकर पीटा

Fri, 25 Oct 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Crime
शहर में कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करने के बाद अपने घर लौट रहे एक छात्र को खैरपुर गांव में बस से नीचे उतारकर कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सागर पुत्र संजीव कुमार निवासी कुलासी ने बताया है कि वह 12वीं कक्षा के बाद बहादुरगढ़ में कोर्ट के नजदीक एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता है। उसने बताया है कि 22 अक्तूबर की शाम को जब वह कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करने के बाद रोडवेज बस से घर वापस लौट रहा था तो खैरपुर बस अड्डे के नजदीक आशीष निवासी कानोंदा अपने 10-12 साथियों के साथ खड़ा था और उसने जबरदस्ती करके मुझे बस से नीचे उतार लिया और पिटाई शुरू कर दी। संजीव ने बताया कि आशीष व अन्य युवकों ने न केवल लात-घूसों बल्कि लाठी डंडों से उस पर हमला किया। इस हमले में उसे हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य कई अंगों पर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने संजीव की शिकायत पर आशीष व उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed