{"_id":"5d6837308ebc3e0159662e22","slug":"crime-bahadurgarh-news-rtk514760410","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन में किया अपहरण, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन में किया अपहरण, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रेलवे रोड से चाचा-भतीजे को गाड़ी में डालकर चाचा के साथ मारपीट करने और भतीजे का अपहरण की वारदात को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने गुरुग्राम के फर्रुखनगर से युवक को सकुशल बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष बताया है कि रुपयों के लेन-देन पर उन्होंने व्यक्ति का अपहरण किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीआईए टू व थाना शहर बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम इस मामले में कार्रवाई कर रही थी। डीएसपी अजायब सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि उप निरीक्षक सत्यवान के नेतृत्व में सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम ने एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना पर कार्रवाई करके वारदात के चंद घंटों में फर्रुखनगर जिला गुरुग्राम के एरिया से अपहृत व्यक्ति की सकुशल बरामदगी सहित छह आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से अपहरण की वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति के अपहरण करने की वारदात का खुलासा हुआ। गौरतलब है कि शक्ति नगर निवासी सुधीर ने थाना शहर में शिकायत दी थी कि उसका भतीजा विवेक निवासी गांव खेड़ी होशिदारपुर उसके पास रहता है और 28 अगस्त की शाम लगभग पौने 8 बजे वह और उसका भतीजा विवेक दवाई लेने के लिए रेलवे रोड़ बहादुरगढ़ गए थे। उसी समय एक सिल्वर रंग की वर्ना गाड़ी आई। जिसमें से 6 व्यक्ति उतर कर उनके पास पहुंचे। इनमें दयानंद निवासी फर्रुखनगर, नवीन निवासी खेड़ा खुर्रमपुर, बलवंत, ललित व जीनत निवासी फर्रुखनगर ने आते ही मारपीट शुरू कर दी और कहा कि विवेक हमारे पैसे नहीं देता। उन्होंने दोनों को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और गाड़ी को नया गांव की तरफ ले गए। रास्ते मे डीआईजी कॉलोनी के पास मारपीट करके उसे गाड़ी से उतार दिया और उसके भतीजे विवेक को जबरन गाड़ी में डालकर गाड़ी को भगा ले गए। विवेक के अपहरण की सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
गुरुग्राम से अपहृत व्यक्ति को किया बरामद
थाना शहर बहादुरगढ़ तथा सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीमों ने कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही समय बाद फर्रुखनगर जिला गुरुग्राम के एरिया से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। टीम ने अपहरण के दोषियों को भी गाड़ी सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान दयानंद पुत्र खुशीराम, बलवंत पुत्र सुरेश, ललित पुत्र तुले राम, जतिन व जीनत सभी निवासी फर्रुखनगर जिला गुरुग्राम तथा नवीन पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव खेड़ा खुर्रमपुर जिला गुरुग्राम के तौर पर की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के समक्ष आरोपियों ने बताया है कि पैसों के लेनदेन को लेकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि एक आरोपी दयानंद के कहने पर ही अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।