फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cow in front of the ambulance to turn, 5 injured

गाय सामने आने से एंबुलेंस पलटी, 5 घायल

Sun, 03 Aug 2014 12:57 AM IST
jhjhar
jhjhar Updated Sun, 03 Aug 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन

शनिवार को डिलीवरी केस को वापस लेकर लौट रही एंबुलेंस के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे एंबुलेंस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में गर्भवती सहित 4 महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गया। घायलों को झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। लावारिस पशुओं के कारण क्षेत्र में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। कई बार लावारिस पशुओं के कारण बड़े हादसे हो चुके है।

विज्ञापन


शनिवार को गांव जहांगीपुर से डिलीवरी केस को लाने के लिए झज्जर से एंबुलेंस गई थी। एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर वापस आ रही थी। शहीद मुंशी राम स्कूल के निकट गाय के आ जाने के चलते एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और एंबुलेंस गड्ढे में जा गिरी। जिससे एंबुलेंस में सवार गुड्डी पत्नी नरेश, प्रवीण पत्नी महेश, सुरेन्द्र पुत्र चन्दगी राम, सुदेश पत्नी संतराम व मंजू पत्नी सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। एंबुलेंस के ड्राईवर पवन ने बताया कि मंजू की डिलीवरी का केस लाने के लिए जहांगीरपुर गांव गए थे, वापसी में अचानक से गाय आ जाने के कारण एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। उसने बताया कि हादसे में गर्भवती को गंभीर चोटें नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed