फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Couple injured by bike rider due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

Sun, 28 Mar 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Couple injured by bike rider due to car collision
बहादुरगढ़। थाना आसौदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खरहर के पास कार की टक्कर से बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सांपला के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना आसौदा पुलिस ने बाइक चालक के बयान पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सांपला निवासी अशोक ने बताया कि गत दिवस वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव खरकर स्थित एमडीएम स्कूल में अपने बच्चों की फीस भरने के लिए गया था। जब वे दोनों वापिस घर की ओर लौट रहे थे तो खरहर रजवाहे के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। इस सड़क दुर्घटना में उन दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल अशोक के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पीजीआईएमएस में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed