फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   couple decided to donate their bodies on wedding day

कानोंदा में पहुंचने वाली बरात में आज अंगदान का फार्म भरेंगे दूल्हा-दूल्हन

Wed, 08 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
couple decided to donate their bodies on wedding day
बहादुरगढ़। शादी में सात फेरे लेते हुए दूल्हा-दुल्हन यूं तो हमेशा साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। रोहतक के गांव गढ़ी सांपला से वीरवार को गांव कानोंदा में पहुंचने वाली बरात में दूल्हा-दुल्हन अंगदान का फॉर्म भरेंगे। समाज कल्याण शिक्षा समिति खरहर इसके लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

समिति के प्रधान आनंद ने बताया कि उनकी समिति की ओर से लगातार अंगदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आमजन भी इसके लिए आगे आकर अंगदान के फॉर्म भर रहे हैं। गांव कानोंदा में 9 दिसंबर को रोहतक जिले के गढ़ी सांपला से दूल्हा संदीप बरात लेकर पहुंचेगा, जहां दुल्हन सुरेखा उनके साथ आठवां फेरा भी लेगी। आठवें फेरे के दौरान वे अंगदान का फॉर्म भरेंगे। शादी में पहुंचने वाले अन्य लोग भी अंगदान का फॉर्म भर सकते हैं। विवाह में भाईचारा एकता संगठन, मां भारती रक्त वाहिनी, प्रसिद्ध समाजसेवक अजय धनखड़, सब इंस्पेक्टर रोहतक जगत सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed