फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, women death, funeral, jhajjar

झज्जर में हुआ पहले कोरोना पॉजिटिव के शव का पोस्टमार्टम, नगरपालिका ने किया अंतिम संस्कार, कोरोना पीड़ित की छठी मौत

Fri, 17 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona, women death, funeral, jhajjar
कोरोना पॉजिटिव महिला के शव का अंतिम संस्कार करते नपा के कर्मचारी। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कुछ दिन पहले आग से 75 प्रतिशत झुलसी कोरोना पॉजिटिव महिला की झज्जर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बादली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन 3 दिन पहले महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सामान्य तरीके की बजाय कोरोना से बचाव के लिए सभी एहतियात बरतते हुए चिकित्सकों की टीम ने किया। झज्जर में कोरोना पॉजिटिव महिला का यह पहला पोस्टमार्टम किया गया है। इससे पहले रोहतक पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाता था। करीब 20 दिन पूर्व खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी सोंधी गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के तीन बच्चे हैं। महिला की मौत के साथ ही कोरोना संक्रमित की छठी मौत है। परिवार की बजाए नपा को सौंपा शव
विज्ञापन

नगरपालिका ने भी पूरी तरह एहतियात बरतते हुए शव का अंतिम संस्कार गांव की बजाय झज्जर में किया गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण महिला के शव को परिजनों की बजाय नगरपालिका के हवाले किया गया और शव को एंबुलेंस के माध्यम से पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए श्मशान भूमि तक ले जाया गया। हालांकि मृतक के परिजन भी अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहे। लेकिन उन्हें शव के नजदीक नहीं जाने दिया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के चलते नगरपालिका के चार कर्मचारियों को पीपीई किट पहनाकर शव का अंतिम संस्कार करवाया गया और चिकित्सकों की मौजूदगी में कर्मचारियों की तरफ से धारण की गई पीपीई किट को खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा सचिव को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
नगरपालिका के सचिव अरुण नांदल को महिला का अंतिम संस्कार करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन अधिकारियों को भी इससे दूर रखते हुए केवल पीपीई किट धारण करने वाले कर्मचारियों ने ही शव का अंतिम संस्कार किया है।
वर्जन
फिलहाल तक महिला को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण जलने से दर्शाया गया है। 3 दिन पहले महिला का कोरोना जांच लिए सैंपल लिया गया था। महिला निजी अस्पताल में भर्ती थी। जहां पर वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस महिला की मौत के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत का आंकड़ा छह हो गया है।

- डॉ. संजीव दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
वर्जन
झज्जर नगरपालिका की तरफ से कोरोना पॉजिटिव पाए गए पहले शव की पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए अंतिम संस्कार किया गया है। जबकि इसका खर्च परिवार की तरफ से वहन किया गया है।
- अरुण नांदल, सचिव, नगर पालिका, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed