फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona vaccine will be installed in two places

दो स्थानों पर लगाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन

Sat, 16 Jan 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be installed in two places
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना वैक्सीन फ्रंट लाइन में रहने वाले लोगों को देशभर में लगाई जाएगी। इस ऐतिहासिक क्षण की शुरुआत होने में कुछ घंटे ही बचे हैं। कोरोना वैक्सीन आने के बाद उसका शनिवार को विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीकाकरण अभियान का सुबह साढ़े 10 बजे शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर पर गुरुग्राम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

झज्जर में जिला स्तरीय कार्यक्रम बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में आयोजित होगा। यहां पर जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार व सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया मौजूद रहेंगे। वहीं डीघल गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी टीकाकरण किया जाएगा। विभाग की तरफ से कोरोना के टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झज्जर जिले को प्रथम चरण में 7990 टीके मिले हैं। सुबह ही इन्हें डीघल व बहादुरगढ़ ले जाया जाएगा। जहां पर को-विन एप के माध्यम से नजदीक के कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 5707 कर्मचारियों को लगाई जाएगी वैक्सीन
सबसे पहले झज्जर जिले के 5707 हेल्थ वर्कर्स को कोविड वैक्सीन दी जाएगी, क्योंकि वे लोग निरंतर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उसके बाद पुलिस, ट्रांसपोर्टेशन, साफ-सफाई कर्मचारी या वे शख्स जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोविड से लड़ रहे हैं, उनको वैक्सीन दी जाएगी। उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक ने कोविड-19 के वैक्सिनेशन के बारे में बताया कि कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण तीन चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। पहले चरण में जिले में विभिन्न चिह्नित स्वास्थ्य संस्थानों पर 5707 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन की दो डोज 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी। इस संबंध में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों का डॉटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों पर वैक्सीन का उचित तापमान पर भंडारण सुनिश्चित करने करने के लिए आइएलआर व डीप फ्रीजर उपलब्ध करवाए गए हैं। इस संबंध में कोल्ड चैन हैंडलर की ट्रेनिंग का शेड्यूल भी तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण होने के पश्चात लाभार्थियों को अगले 30 मिनट के लिए ऑबजर्वेशन रूम में रखा जाएगा, ताकि किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव को अच्छे से तुरंत देखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नहीं मिला कोरोना संक्रमण का कोई नया मरीज, एक की मौत
जिले में शुक्रवार को कोई भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। जिले में फिलहाल तक 5849 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 5731 लोग ठीक हो चुके हैैं। शुक्रवार को भी चार लोगों को छुट्टी दी गई है। जिले में 17 लोग कोरोना संक्रमित बचे हैं। अस्पतालों में भी मात्र चार लोगों का इलाज चल रहा है। 13 मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी सूची के अनुसार 1901 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

टीकाकरण अभियान का विधिवत रूप से शनिवार को शुभारंभ होगा। उसके बाद निरंतर रूप से टीके लगाए जाएंगे। जिलेस्तर पर मुख्य कार्यक्रम बहादुरगढ़ में होगा, जबकि डीघल में भी यह कार्यक्रम एक साथ चलेगा।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed