फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona test, vegetable market, health department, jhajjar

सब्जी मंडी में आढतियों व श्रमिकों का किया कोरोना टेस्ट

Fri, 17 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
corona test, vegetable market, health department, jhajjar
सब्जी मंडी में सैंपलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर की सब्जी मंडी में एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आढ़तियों और श्रमिकों का कोरोना टेस्ट किया गया। विभाग की तरफ से रेंडम सेंपलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसके तहत शहर के वार्डों व ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग की जा रही है। हर रोज 1000 से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिले में फिलहाल तक करीब 18 हजार लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिले में साढ़े पांच सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जबकि साढे़ 15 हजार से अधिक लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को 1075 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। शहर की सब्जी मंडी में करीब 200 से अधिक आढ़तियों व श्रमिकों के सैंपल लिए गए हैं। इससे पहले भी शहर की सब्जी मंडी में सैंपलिंग की जा चुकी है। जबकि शहर में पहला कोरोना का मरीज भी सब्जी मंडी से जुड़ा हुआ था। यहां पर आढ़ती, श्रमिक व उनके परिवार के लोगों सहित सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन

वर्जन
हर रोज सैंपलिंग के कार्य में तेजी लाई जा रही है, ताकि कोरोना के मरीज जल्द से जल्द सामने आ सकें। वहीं उनका इलाज करते हुए और कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed