फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिले में सोमवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव केस

Mon, 20 Jul 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में सोमवार को 24 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि 21 संक्रमित मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। वहीं एक संक्रमित की एक जुलाई को हुई मौत भी सोमवार को नोटिफाई हुई। अब झज्जर जिले में कुल 671 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 480 स्वस्थ हो गए और 6 की मौत के बाद अब 185 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

घर में किए आइसोलेट
सोमवार को संक्रमित मिले लोगों में दिल्ली हवाई अड्डे पर कार्यरत गांव लोहारी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति व इसी गांव की 54 वर्षीय महिला, चोपटा बाजार झज्जर के 55 वर्षीय दुकानदार, जहांगीर पुर से 20 वर्षीय छात्र, आर्यनगर झज्जर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन झज्जर की 20 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी, बहादुरगढ़ से केएलजे आइट्स निवासी 32 वर्षीय युवक, बालोर मोड़ चुंगी के निकट रहने वाले 26 वर्षीय युवक, धर्मपुरा निवासी 22 वर्षीय दुकानदार, कसार की 55 वर्षीय गृहिणी और गांव माजरी गुभाना निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

ये कराए अस्पताल में भर्ती
सोमवार को सूर्या स्टील पाइप फैक्टरी के पांच श्रमिक भी संक्रमित मिले। इनमें कुछ सूर्या कॉलोनी में और बाहर रहते हैं। इन सभी को पीडीएम अस्पताल में दाखिल किया गया है। एचएनजी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में, बिहारी कॉलोनी लाइनपार के 45 वर्षीय व्यक्ति को पीजीआई रोहतक में और सैनिकनगर निवासी 26 वर्षीय रिलेक्सो कर्मी, रामनगर की 56 वर्षीय महिला, मेरिनो पैनल में कार्यरत दयानंदनगर निवासी 35 वर्षीय युवक, किला मोहल्ला के 50 वर्षीय व्यक्ति व नगर परिषद बहादुरगढ़ में कार्यरत गांव लडरावन निवासी 32 वर्षीय युवक को एसडीएच बहादुरगढ़ में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed