फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिले में मिले 15 नए कोरोना पाजिटिव केस

Sat, 04 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona positive
---फोटो 13 : पाजिटिव केस होने से विवेकानंदनगर की यह गली भी की गई है सील। - फोटो : Bahadurgarh
जिले में शुक्रवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही चार लोग स्वस्थ घोषित किए गए। अब झज्जर जिले में कुल 328 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 213 स्वस्थ हो चुके हैं और 4 की मौत के बाद अब 111 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। नए संक्रमितों में एक तीन महीने का बच्चा और अढ़ाई साल की बच्ची भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के निवासी जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई उनमें सेक्टर-7 बहादुरगढ़ के रिटायर्ड व्यक्ति को, महावीर पार्क की गली नंबर-5 की 58 वर्षीय महिला, बुपनियां के 41 वर्षीय व्यक्ति और खेड़ी आसरा के 28 वर्षीय युवक को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। याकूबपुर की अढ़ाई साल की बच्ची को गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है। प्राइवेट नौकरी करने वाले शंकर गार्डन के 46 वर्षीय व्यक्ति और झील मोहल्ला बहादुरगढ़ के तीन महीने के बच्चे को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। न्यू बसंत विहार के 26 वर्षीय युवक को एसडीएच बहादुरगढ़ में, शिवम अस्पताल में अकाउंटेंट किला मोहल्ला की निवासी 31 वर्षीय महिला को शिवम अस्पताल में, नूना माजरा के निवासी 50 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को और छोटूरामगर के 28 वर्षीय युवक को एसडीएच बहादुरगढ़ में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

झज्जर के मोहल्ला घोसियान निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, गांव तलाव के 30 वर्षीय किसान, झज्जर में पुराने पीएनबी के निकट रहने वाले 30 वर्षीय श्रमिक को सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती किया गया है। गांव लडरावण के निवासी ब्रह्मशक्ति अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर 22 वर्षीय युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, जोहरीनगर निवासी डाक्टर दंपती और लडरावण के दीपक व रुचि की शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का रिकवरी रेट शनिवार को 66.8 फीसदी हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार तक जिले के 8463 लोगों की कोरोना जांच कराई। जिनमें से 370 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 7862 की निगेटिव आई। जबकि 231 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 202 लोग अस्पतालों में आइसोलेट किए गए और 126 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 111 में से 46 पेशेंट अस्पतालों में भर्ती हैं और 65 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 213 लोग ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि शविवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 4.5 फीसद रहा। मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेशियो बढ़कर एक लाख लोगों पर 769 हो गया। अब तक जिले के 63591 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 6093 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 5366 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 727 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 11843 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed