फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिला में कोरोना का एक नया केस

Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में मंगलवार को कोरोना का एक पॉजिटिव केस सामने आया। जबकि सात पोर्टल पर पुराने केस जोड़े हैं। मंगलवार को उपमंडल झज्जर के गांव कबलाना का नया केस आया है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 261 हो गई है। 186 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद 71 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उपमंडल बहादुरगढ़ के गांव नूना माजरा से एक, शंकर गार्डन लाइन पार बहादुरगढ़ से दो और जटिया मोहल्ला, नेहरू पार्क, अशोक नगर व छोटूराम नगर से एक-एक पॉजिटिव केस है जो पोर्टल पर पुराने केस हैं। मंगलवार को छह व्यक्ति ठीक होकर अपने घर गए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि अब जिले में कुल 261 पॉजिटिव केसों में से अब तक 186 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। चार व्यक्तियों का स्वर्गवास हो गया है और जिले में 71 पॉजिटिव केस शेष हैं। डॉ. पूनिया ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोना वायरस के बचने के लिए सभी जरूरी उपाय नियमित रूप से अपनाएं। जरूरी काम के बिना घर से न निकलें और जरूरी काम के लिए घर से निकलना भी पड़े तो फेस मास्क लगाकर निकलें। कम से कम दो गज का सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। घर में रहते हुए भी हर घंटे बाद साबुन लगाकर अच्छी तरह हाथ धोएं। घर से बाहर हाथ धोने की सुविधा उपलब्ध न हो तो लगभग 70 फीसदी अलकोहल युक्त सैनिटाइजर साथ रखें और अपने हाथ सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed