फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

बहादुरगढ़ में दो और मिले कोरोना पाजिटिव केंस

Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona positive
रविवार को बहादुरगढ़ के दो और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें एक महिला लीवर की मरीज है और उसका कुछ समय से पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। संक्रमित हुए दूसरे मरीज का एक परिजन भी पहले संक्रमित हुआ था, जो अस्पताल में आइसोलेट रहने के बाद ठीक हो चुका है। कुल मिलाकर जिले में अब तक 93 लोक संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 90 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बहादुरगढ़ के दो और लोगों के संक्रमित होने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया के अनुसार, बहादुरगढ़ के वार्ड-13 की भगतसिंह कॉलोनी निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस महिला की जांच रैंडम सैंपलिंग के जरिए की गई थी। वह लीवर की पेशेंट है और उसका कई दिन से पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। क्रोनिक डिजीज मरीजों के रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित पाई गई। रैंडम व्यवस्था के तहत कैंसर, टीबी या अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों की जांच की जाती है।
विज्ञापन

शक्तिनगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट भी रविवार को पॉजिटिव पाई गई। पंद्रह दिन पहले इनके एक परिजन के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिस पर उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। इलाज से ठीक होकर वह घर लौट चुके हैं। जिले के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 23 को लिए गए सभी कोरोना जांच सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले से 3898 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें 3784 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 गर्भवती महिलाओं के किए गए टेस्ट
रैंडम सैपलिंग के तहत 1976 लोगों की जांच की गई। गंभीर बीमारी से पीड़ित और किसी बीमारी की वजह से सर्जरी करवाने वाले 80 लोगों के टेस्ट किए गए। जिले सभी कंटेनमेंट जोन में रहने वाली 89 गर्भवती महिलाओं और 107 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भी जांच हुई। जिले के अब तक संक्रमित होने वाले कुल 93 लोगों में से फिलहाल 3 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed