{"_id":"60bd0f7e8ebc3e53da2594a7","slug":"corona-patients-decreasing-continuously-14-newly-infected-two-died-jhjhar-news-rtk611832393","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंतर घट रहे कोरोना के मरीज, 14 मिले नए संक्रमित, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंतर घट रहे कोरोना के मरीज, 14 मिले नए संक्रमित, दो की मौत
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाता युवक।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण अब तेजी से घट रहा है। अब शहरी क्षेत्र में मात्र 37 व ग्रामीण क्षेत्र में 109 सक्रिय केस बचे हुए हैं। 146 सक्रिय केसों में से 34 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं 112 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जिले मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा अब 97.7 फीसदी है। जिले में रविवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 287 लोग मौत हो चुकी हैं। जिलेभर में अभी तक कुल 18,637 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, जिनमें से 18204 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 84 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
- अब तक 2,14,513 डोज से किया टीकाकरण
रविवार की शाम तक एक लाख 74 हजार 37 ने प्रथम डोज व 40 हजार 476 नागरिकों ने कोरोना टीकाकरण करवाते हुए दूसरी डोज ली है। 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने कोरोना टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है उनको भी कोरोना से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं। रविवार की शाम तक 32 हजार 567 युवाओं ने कोरोना की प्रथम डोज ली है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण को लेकर काफी जागरूक हैं और केंद्रों पर पहुंच रहे हैं ।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जिले में स्वास्थ्य जांच टीम ने लोगों के घरों तक पहुंचकर सुखद स्वस्थ माहौल बनाने की दिशा में कदम निरंतर बढ़ाए हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण रूपी सुरक्षा कवच जिला वासियों को दिया जा रहा है। रविवार तक जिले में 146 कोरोना संक्रमित एक्टिव केस हैं।
- डीसी श्यामलाल पूनिया, डीसी, झज्जर।