फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Corona knocked again in Dulina jail, a prisoner found infected

दुलीना जेल में फिर कोरोना ने दी दस्तक, एक कैदी मिला संक्रमित

Sun, 18 Apr 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Corona knocked again in Dulina jail, a prisoner found infected
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से दुलीना जेल में भी दस्तक दे दी है। पिछले साल काफी संख्या में कैदी और बंदी कोरोना संक्रमित मिले थे। उसके बाद शनिवार को जारी हुई सूची के अनुसार एक कैदी कोरोना संक्रमित मिला है। जिस स्थान पर इसे रखा गया था। उस स्थान को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। वहीं जिले में 25 विद्यार्थियों सहित 122 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। 71 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद 793 एक्टिव केस बचे हुए हैं। इनमें से 66 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 727 लोगों को घर पर ही क्वारंटीन करते हुए इलाज दिया जा रहा है। अब तक 7282 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। इनमें से 6385 ने कोरोना की जंग जीत ली है।
विज्ञापन

361 एक्टिव कंटेनमेंट जोन
जिले में अब तक 3976 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से 361 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें से 203 शहरी क्षेत्र में और 158 कंटेनमेंट जोन ग्रामीण क्षेत्र में एक्टिव हैं। पहले पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाता था। लेकिन अब केवल कोरोना संक्रमित के घर को ही कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

2848 लोगों को रिपोर्ट आने का इंतजार
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के साथ-साथ सैंपलिंग का कार्य भी तेज किया गया है। फिलहाल तक 358727 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 348026 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। फिलहाल जिले में 2848 लोगों को सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिलहाल तक एक लाख 10 हजार से अधिक लोगों को कोरोना बचाव के लिए टीके लगाए जा चुके हैं। विभाग की ओर से सैंपलिंग के साथ-साथ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं हो रहा नियमों का पालन
सामान्य अस्पताल में जिस स्थान पर कोरोना के लिए कार्ड बनाए जाते हैं वहां पर भी लोगों की भीड़ लगी दिखाई दे रही है। यहां पर शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। मास्क तक को लोग प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सामान्य अस्पताल में ओपीडी व आपातकालीन सेवाएं निरंतर जारी हैं। ओपीडी के लिए कार्ड बनाने वाली खिड़की व दवाई वितरण की खिड़कियों पर भी लोगों की भीड़ लगी रहती है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बार-बार टीकाकरण व नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना बचाव के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकले। अगर घर से निकलना भी पड़ता है तो मास्क व सैनिटाइजर को प्रयोग करें। शारीरिक दूरी बनाकर रखें।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed