{"_id":"605ce9498ebc3e59012ba58c","slug":"corona-5-new-positive-cases-found-jhjhar-news-rtk6016906174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मिले कोरोना संक्रमित, 5 को मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मिले कोरोना संक्रमित, 5 को मिली छुट्टी
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि 5 लोगों को छुट्टी भी मिली है।
अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5996 हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 5856 है। वहीं 102 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल तक जिला में 38 एक्टिव मरीज बचे हैं और 777 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार झज्जर जिले में 338050 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 331210 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुुकी है। सैंपल का पॉजिटिविटी रेट देखा जाए तो जिला में पॉजिटिविटी रेट 1.79 प्रतिशत व रिकवरी रेट घटकर 97.68 प्रतिशत पहुंचा है। मृत्यु दर के आंकड़ों को जिला में 1.70 प्रतिशत है। सैंपलिंग के हिसाब से टेस्टिंग दर को देखा जाए तो एक लाख में से 30715 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
35 हजार से अधिक को लगाए टीके
जिला में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 35 हजार से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जा चुुके हैं। जबकि हर सोमवार को अस्पतालों में विभाग की तरफ से टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इसके बावजूद भी लोग संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं। विभाग के तरफ से समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर बैठकों का दौर निरंतर चल रहा है। आयुक्त की तरफ से नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के चालान काटने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से लोगों व वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं। उसके बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाह दिखाई दे रहे हैं।
वर्जन
कोरोना की बढ़ती हुई चेन को तोड़ना जरूरी है। हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव करना आवश्यक है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे विभाग की तरफ से जारी की गई एडवाजरी का का पूरी तरह से पालन करें। ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी बचाव हो सके।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।