फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona, 16 positive cases found, health, bahadurgarh

जिले में 16 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 313

Fri, 03 Jul 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona, 16 positive cases found, health, bahadurgarh
बहादुरगढ़। जिले में शुक्रवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। हालांकि 12 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। नए संक्रमितों में 13 बहादुरगढ़ और 3 झज्जर से संबंध रखते हैं। अब झज्जर जिले में कुल 313 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 209 स्वस्थ हो गए और 4 की मौत के बाद अब 100 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार के जिले के निवासी जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई वे बहादुरगढ़ के प्रेम नगर, किला मोहल्ला, शक्तिनगर, ओमेक्स सिटी, सेक्टर 2, नेहरू पार्क, गुरुनानक कॉलोनी, विकास नगर, सुभाष नगर, गांव नूना माजरा, कसार, कानोंदा के अलावा गांव मांगावास, गांव पलड़ा और गांव दूबलधन के निवासी हैं। इनमें गृहिणियों की संख्या ज्यादा है। इन गृहिणियों में गांव पलड़ा निवासी 42 वर्षीय, पलड़ा की 30 वर्षीय, कानोन्दा की 58 वर्षीय, बहादुरगढ़ के किला मोहल्ला की 40 वर्षीय, ओमेक्स की 35 वर्षीय, सेक्टर-2 की 61 वर्षीय, गुरुनानक कालोनी की 33 वर्षीय और सुभाषनगर की 25 वर्षीय महिला शामिल हैं। अन्य संक्रमितों में बहादुरगढ़ के प्रेमनगर निवासी 22 वर्षीय कर्मचारी, शक्तिनगर निवासी 30 वर्षीय कर्मचारी, नेहरू पार्क की 38 वर्षीय स्टाफ नर्स, विकासनगर लाइनपार निवासी 19 वर्षीय लैब टेक्निशियन, गांव नूना माजरा निवासी फैक्टरी वर्कर, कसार निवासी कर्मचारी और गांव दूबलधन निवासी 31 वर्षीय कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

रिकवरी रेट 66.8 फीसदी रहा
जिले का रिकवरी रेट शुक्रवार को 66.8 फीसदी रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार तक जिले के 8168 लोगों की कोरोना जांच कराई। जिनमें से 360 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और 7570 की निगेटिव आई। जबकि 238 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 191 लोग अस्पतालों में आइसोलेट किए गए और 122 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 100 में से 39 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 61 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 209 लोग ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हो गई। सीएमओ संजय दहिया ने बताया कि शुक्रवार को जिले का सैंपल पाजिटिविटी रेट 4.5 फीसदी रहा। मृत्यु दर 1.3 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेश्यो बढ़कर एक लाख लोगों पर 742 हो गया। अब तक जिले के 63519 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 5955 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 5303 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 652 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 11330 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed