{"_id":"65734c1688e8cfbd1d0a7ebd","slug":"contractors-expressed-fear-of-corruption-behind-not-opening-tender-on-time-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4099-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ठेकेदारों ने समय पर टेंडर न खोलने के पीछे जताई भ्रष्टाचार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ठेकेदारों ने समय पर टेंडर न खोलने के पीछे जताई भ्रष्टाचार की आशंका
Fri, 08 Dec 2023 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद के ठेकेदारों की मांग को लेकर चेयरपर्सन सरोज राठी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक की। इस दौरान ठेकेदारों ने मांगपत्र सौंप कर विकास कार्यों का भुगतान समय पर करने, टेंडर की टेक्निकल एंड फाइनल बिड समय पर खोलने की मांग की। ठेकेदारों ने टेंडर समय पर न खोलने के पीछे भ्रष्टाचार की आशंका जाहिर की।
ठेकेदार यूनियन के कार्यकारी प्रधान दीपक गौड़ ने कहा कि कुछ पार्षद ठेकेदारों को परेशान करते हैं। अब ठेकेदार सुबह ढोल नगाड़ा लेकर पार्षदों और तकनीकी अधिकारियों को गुलाब का फूल देकर काम करने और करवाने की गुजारिश करेंगे। हमारी ईएमडी रुकी है जो आज तक नहीं मिली।जबकि काम पूरे हो चुके हैं। हमारी फाइलें गायब की गई हैं। काम हुए हैं। सिक्योरिटी भी बची हुई है। वह फाइलें यहां नहीं हैं। उनका समाधान कराया जाए। टेंडर समयावधि में खोले जाएं। ईएमडी राशि दी जाए। बैठक में काफी संख्या में ठेकेदार, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा भी मौजूद रहे। चेयरपर्सन सरोज राठी ने ठेकेदारों की मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
यह हैं ठेकेदारों की मांगे
विकास कार्य में कोई त्रुटि मिले तो पार्षद या अधिकारी लिखित में एजेंसी को नोटिस दें। कार्य पूरा होने के बाद किसी तरह परेशान न करें। ठेकेदार एसोसिएशन के लिए नगर परिषद परिसर में एक कमरा अलॉट किया जाए। विकास कार्य ठीक है तो बिल बनने के दस दिन के अंदर भुगतान किया जाए। हर कार्य स्थल पर कार्य के विवरण लिखने हेतु नगर परिषद द्वारा स्टैंड या बोर्ड उपलब्ध करवाया जाए। अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाए।डीएलपी की अवधि एक वर्ष तक की जाए।
विज्ञापन
ठेकेदारों के साथ बैठक हुई है। अभी ठेकेदारों की मांग पूरी नहीं हुई है। इस पर चर्चा हुई है। ठेकेदारों की जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। ठेकेदार बेहतर कार्य करेंगे तो पेमेंट में देरी नहीं होगी। ठेकेदारों की मांगों को अधिकारियों से बात की जाएगी। -सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद बहादुरगढ़।