फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Contractor unions also came against NAP XEN

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठेकेदार यूनियन भी हुईं नप एक्सईएन के खिलाफ

Wed, 17 Jan 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Contractor unions also came against NAP XEN
एक्सईएन के खिलाफ आरोप लगाते ठेकेदार।
बहादुरगढ़। नगर परिषद में सीएम घोषणा के साथ करोड़ों रुपये के टेंडरों को लेकर अब ठेकेदार यूनियन के लोग भी कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) डालचंद शर्मा के खिलाफ हो गए हैं। ठेकेदार यूनियन के कई सदस्यों ने सीएम के नाम पत्र भेजकर टेंडरों में जांच की मांग की है। ठेकेदारों का आरोप है कि एक्सईएन ने मिलीभगत कर टेंडरों को अबोव रेट पर दिया है जबकि जिन ठेकेदारों ने माइनस में बिड लगाई थी, उनको तकनीकी तौर पर रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी ने भी टेंडरों में गोलमाल के आरोप एक्सईएन पर लगाए थे। मगर बाद में उनका आपस में समझौता हो गया था। एक्सईएन डालचंद शर्मा की मानें तो ये आरोप बेबुनियाद थे। अब खुद चेयरपर्सन और वित्त कमेटी ने ही अधिकांश अबोव रेट के टेंडरों को स्वीकृति दी है। उधर, टेंडरों को लेकर शिकायत देने के मामले में ठेकेदार यूनियन भी दो फाड़ हो गई है। शिकायत देने वालों में पूर्व प्रधान बिल्लू ठेकेदार, राकेश ठेकेदार, कार्यकारी प्रधान नरेश रोहिल्ला, नरेंद्र ठेकेदार, संजय पहलवान, राजेश आदि शामिल हैं। उन्होंने सीएम के नाम भेजे पत्र में कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला और चेयरपर्सन सरोज राठी को व्यक्तिगत तौर पर देकर मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं यूनियन के कार्यकारी प्रधान दीपक गौड़ ने इस शिकायत को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed