फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   congress will protest in bief matter ..bhupendra singh hooda

बीफ पर हम करेंगे विरोध : हुड्डा

Tue, 09 Feb 2016 01:31 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
congress will protest in bief matter ..bhupendra singh hooda
 प्रदेश में आगामी बजट सत्र के पहले ही दिन भाजपा को कांग्रेस के विरोध का सामना भी करना पड़ेगा। बिजली के बढ़े रेट व सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व पार्टी के अन्य नेताओं को भी पत्र लिखा गया है। हम आमजन के हितों की पूरी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।
विज्ञापन



हुड्डा सोमवार को बहादुरगढ़ में अपने मित्र और पेलपा के पूर्व सरपंच मलखान गुलिया का हालचाल पूछने के लिए आए हुए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे आमजन के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसे कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी। हुड्डा ने मनोहर लाल सरकार के विदेशियों को बीफ खाने के लाइसेंस देने की बात का भी विरोध किया है। हुडा ने कहा कि प्रदेश में गो संरक्षण और संवर्धन कानून बना हुआ है जिसके तहत बीफ पर प्रतिबंध है। अगर सरकार उसमें कोई संशोधन लाएगी तो उसका विधानसभा में विरोध किया जाएगा। यही हीं सड़कों पर भी उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। क्योंकि वे स्वयं गो भक्त हैं और बीफ के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


 हुडा ने कहा कि विधानसभा घेराव में कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व सभी नेता मिलकर इस घेराव में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस में न तो कोई मतभेद है और न ही कोई कांग्रेसी अलग है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत में बिजली के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों की हाजिरी यह साबित कर गई कि आने वाला समय कांग्रेस का ही है। उन्होंने भाजपा सरकार को दिशाहीन सरकार बताते हुए कहा कि सरकार का यही पता नहीं चल पा रहा कि वह करना क्या चाहते हैं। भाजपा ने विधान सभा चुनाव से पहले 158 वादे किए थे, मगर डेढ़ साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। अगर कोई किया तो वह जनता को उक्त वादे के बारे में बताए। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुई योजनाओं के नाम बदल कर काम कर रही है। कांग्रेस राज की 24 घंटे बिजली देने की योजना को जगमग हरियाणा का नाम दिया गया है। इस अवसर पर ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल, टैणी प्रधान, समुंद्र सहवाग, सुरेंद्र छिल्लर सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज पर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर तंज कसते हुए उसे खड़ा मंत्री की संज्ञा दी। उनकी अनाप-शनाप बयानबाजी और कार्यशैली से भाजपा सरकार के नेता भी परेशान हैं। मुख्यमंत्री व अन्य किसी मंत्री से पूछे जाने वाले सवाल का जवाब देने के लिए विज स्वयं ही खड़े हो जाते हैं। ऐसे में भाजपा के मंत्री व विधायक भी उन्हें खड़ा मंत्री कहने लगे हैं।

फोटो 05 : पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed